100+ Best Love Shayari in Hindi | रोमांटिक लव शायरी हिंदी में

यहाँ आपको बेहद खूबसूरत और दिल को छू लेने वाली Best Love Shayari in Hindi का बेहतरीन कलेक्शन मिलेगा। अगर आप अपने दिल के जज़्बात, प्यार और अहसासों को शब्दों में बयां करना चाहते हैं, तो यहाँ आपको बेहद आसान, रोमांटिक और प्रभावी लाइनें मिल जाएँगी। आप इन शाइयों को अपने WhatsApp Status, Instagram Captions, Stories में लगा सकते हैं या अपने किसी खास इंसान (Special Someone) को भेजकर अपने प्यार का इज़हार कर सकते हैं।

यहाँ आपको हर मूड और रिश्ते के हिसाब से शायरी मिलेगी, जैसे— Hindi Love Shayari, Romantic Love Shayari, Love shayari for gf or couples, Love Shayari 2 Line, Love Shayari 4 Lines, Heart Touching Love Shayari, Love Shayari for Instagram और Hindi Love Shayari। नीचे दी गई शाइयों को पढ़िए, जो लाइनें आपके दिल के सबसे करीब हों उन्हें चुनिए और अपने प्यार के साथ बेझिझक शेयर कीजिए!

Love Shayari in Hindi | लव शायरी

उदास आपको देखने से पहले ये आँखें न रहें,
ख़फ़ा हो आप हमसे तो ये साँसें न रहें।
अगर भूल से भी ग़म दिए हमने आपको,
आपकी ज़िंदगी में हम क्या, हमारी यादें भी न रहें।

गुलाब के फूल को हम कमल बना देते,
आपकी एक अदा पर कई ग़ज़ल बना देते।
आप ही हम पर मरती नहीं,
वरना आपके घर के सामने ताजमहल बना देते।

कोई कहता है प्यार नशा बन जाता है,
कोई कहता है प्यार सज़ा बन जाता है।
पर प्यार करो अगर सच्चे दिल से,
तो वो प्यार ही जीने की वजह बन जाता है।

तेरा इंतज़ार मुझे हर पल रहता है,
हर लम्हा तेरा एहसास रहता है।
तुझ बिन धड़कनें रुक सी जाती हैं,
तू मेरे दिल में मेरी धड़कन बनकर रहता है।

तमन्नाओं के ये दिए जलते रहेंगे,
मेरी आँखों से आँसू निकलते रहेंगे।
आप शमां बनके दिल में रौशनी तो करो,
हम तो मोम बनकर पिघलते रहेंगे।

तूने मोहब्बत, मोहब्बत से ज़्यादा की थी,
मैंने मोहब्बत तुझसे भी ज़्यादा की थी।
अब किसे कहोगे मोहब्बत की इंतिहा,
हमने शुरुआत ही इंतिहा से ज़्यादा की थी।

इलाज अपना कराते फिर रहे हो जाने किस-किस से,
मोहब्बत करके देखो ना,
मोहब्बत क्यों नहीं करते।

महक रही है ज़मीं चाँदनी के फूलों से,
ख़ुदा किसी की मोहब्बत पे मुस्कुराया है।

उसने आँचल से निकाली मेरी गुमगश्ता बयाज़,
और चुपके से मोहब्बत का वरक़ मोड़ दिया।

आज की शाम गुज़ारेंगे हम छतरी में,
बारिश होगी, ख़बरें सुनकर आया हूँ।

उसके आते ही निगाहों को झुका लो वरना,
देख लोगे तो लिपटने को भी जी चाहेगा।

दिल की धड़कन को सुना ग़ौर से कल रात,
जिसको मैं ढूँढता रहता हूँ,
बसा है मुझमें।

बस तेरा हूँ ये सोचकर बरसों,
मैंने अपना ख़याल रखा है।

जो तू आईना रखकर सामने ज़ेवर पहनता है,
तेरी बाली की मछली तैरती है यार पानी में।

मेरी जान गुस्सा होकर बोली,
“सारा दिन लड़ते हो तुम मुझसे।”
मैंने उसे बाँहों में लेकर कहा,
“पगली, उससे भी ज़्यादा प्यार करता हूँ तुमसे।”

प्यार करना तुमने सिखाया,
प्यार पर यक़ीन करना तुमने सिखाया।
सपने सजाना तुमने सिखाया,
बस तुम्हारे बिना जीना नहीं सिखाया।

कोई कहता है प्यार नशा बन जाता है,
कोई कहता है प्यार सज़ा बन जाता है।
पर प्यार करो अगर सच्चे दिल से,
तो वो प्यार ही जीने की वजह बन जाता है।

दिल में प्यार का आग़ाज़ हुआ करता है,
बातें करने का अंदाज़ हुआ करता है।
जब तक दिल को ठोकर नहीं लगती,
सबको अपने प्यार पर नाज़ हुआ करता है।

माना कि तुम जीते हो ज़माने के लिए,
एक बार जी के तो देखो हमारे लिए।
दिल की क्या औक़ात आपके सामने,
हम तो जान भी दे देंगे आपको पाने के लिए।

तड़प के देखो किसी की चाहत में,
तो समझ पाओगे कि इंतज़ार क्या होता है।
यूँ ही मिल जाए अगर कोई बिना तड़पे,
तो कैसे जान पाओगे कि प्यार क्या होता है।

रोमांटिक लव शायरी

तुम्हारी बाहों में जो सुकून है,
वो कहीं और नहीं मिलता।

तेरे साथ बिताया हर एक लम्हा,
मेरी ज़िंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा है।

यूं ही नहीं हम आपके लिए तड़पते हैं,
आप ही हैं जो हर साँस के साथ मेरे दिल में धड़कते हैं।

तेरी आँखों में जो नशा है,
वो किसी शराब में नहीं।

काश कोई मिले इस तरह कि फिर जुदा ना हो,
काश कोई समझे ऐसे कि फिर ख़फ़ा ना हो।

तुम्हारा नाम जब भी लबों पर आता है,
दिल को एक अलग ही सुकून मिल जाता है।

तेरे बिना जीना तो मुमकिन है,
पर मुस्कुराना नहीं।

तेरी एक मुस्कान ही काफ़ी है,
मेरे दिन को खूबसूरत बनाने के लिए।

तुझे चाहना मेरी आदत बन गई है,
और तुझे पाना मेरी ख़्वाहिश।

तुम मेरी इतनी परवाह करते हो,
सच बताना, ये आदत है या हमसे प्यार करते हो?

जो आपकी परवाह करता है,
उसे आप पर नाराज़ होने का भी हक़ है।

तुम्हारी एक झलक ही काफ़ी है,
मेरे दिन को ख़ास बनाने के लिए।

तेरा नाम लेते ही दिल धड़कने लगता है,
जैसे कोई अपना पास आ गया हो।

न जिद है न कोई गुरूर है हमें,
बस तुम्हें पाने का सुरूर है हमें।

जब तुम साथ हो,
तो फिर मुझे और किसी की ज़रूरत नहीं।

तुम्हारी बातें मेरे दिल को छू जाती हैं,
तुम्हारी यादें मुझे मुस्कुरा जाती हैं।

तुम्हारा साथ मेरे लिए सबसे बड़ा तोहफ़ा है,
जो मुझे ज़िंदगी ने दिया है।

तेरे बिना अधूरी सी लगती है ये ज़िंदगी,
तू मिले तो हर खुशी पूरी लगती है।

आम है सारा जहाँ,
मेरे लिए सिर्फ़ तुम ख़ास हो।

Love Shayari for Instagram

कभी सुबह को याद आते हो,
कभी शाम को याद आते हो,
कभी इतना याद आते हो कि आईना हम देखते हैं,
और नज़र तुम आते हो।

रिश्ता वही खूबसूरत होता है,
जिसमें प्यार के साथ-साथ
इज़्ज़त और भरोसा भी हो।

ना रोने की सज़ा है,
ना रुलाने की सज़ा है,
ये दर्द बस किसी को चाहने की सज़ा है।

कहती है दुनिया जिसे प्यार, नशा है, ख़ता है,
हमने भी किया है प्यार, इसलिए हमें भी पता है।
मिलती हैं थोड़ी खुशियाँ, ज़्यादा ग़म,
पर इसमें ठोकर खाने का भी अलग ही मज़ा है।

प्यार करना तुमने सिखाया,
प्यार पर यक़ीन करना तुमने सिखाया,
सपने सजाना तुमने सिखाया,
बस तुम्हारे बिना जीना नहीं सिखाया।

चुपके-चुपके रात-दिन आँसू बहाना याद है,
हमको अब तक आशिकी का वो ज़माना याद है।

तेरे बिना जीना तो मुमकिन है,
पर मुस्कुराना नहीं।

दिल करता है अपना स्टेटस डाल दूँ तेरे नाम का,
पर मुझे ये अच्छा नहीं लगेगा कि कोई तुम्हें पसंद करे।

तुझे चाहना मेरी आदत बन गई है,
और तुझे पाना मेरी ख़्वाहिश।

तेरी एक मुस्कान ही काफ़ी है,
मेरे दिन को खूबसूरत बनाने के लिए।

किसी को डर है कि ईश्वर देख रहा है,
और किसी को भरोसा है कि ईश्वर देख रहा है।

तुम मेरी इतनी परवाह करते हो,
सच बताना, ये आदत है या हमसे प्यार करते हो?

वो तो खुशबू है, हवाओं में बिखर जाएगी,
मसला फूल का है, फूल कहाँ जाएगा।

तुम्हारी एक झलक ही काफ़ी है,
मेरे दिन को ख़ास बनाने के लिए।

बहुत कशमकश में थी ये ज़िंदगी मेरी,
उस ज़िंदगी में अब साथ तुम्हारा मिला है।

तेरा नाम लेते ही दिल धड़कने लगता है,
जैसे कोई अपना पास आ गया हो।

तेरी चाहत में अपनी मुस्कान ही खो गए,
जो डूबे तेरी मोहब्बत में तो ऐसे डूबे
कि जैसे तेरी आशिक़ी के ग़ुलाम ही हो गए।

कुछ सोचूँ तो आपका ख़याल आ जाता है,
कुछ बोलूँ तो आपका नाम आ जाता है,
कब तक छुपाऊँ दिल की बात,
आपकी हर अदा पर हमको प्यार आ जाता है।

सुकून-ए-क़ल्ब तुमसे है,
सुकून-ए-जाँ भी तुम हो,
तअज्जुब है कि सीने में जहाँ दिल था,
वहाँ तुम हो।

मुझे तो सिर्फ़ तू चाहिए,
ना तेरे जैसी, ना तुझसे बेहतर।

Love Shayari 2 Line

आम है सारा जहाँ,
मेरे लिए सिर्फ़ तुम ख़ास हो।

तेरा इंतज़ार मुझे हर पल रहता है,
हर लम्हा तेरा एहसास रहता है।

लम्हे ये सुहाने साथ हों न हों,
आपसे प्यार हमेशा दिल में रहेगा।

इश्क़ गुनाह है तो गलती की हमने,
सज़ा जो भी हो मंज़ूर है हमें।

तू मेरी ज़िंदगी की सबसे खूबसूरत कहानी है,
जिसे मैं हर दिन जीना चाहता हूँ।

न जिद है न कोई गुरूर है हमें,
बस तुम्हें पाने का सुरूर है हमें।

तेरा इंतज़ार मुझे हर पल रहता है,
हर लम्हा तेरा एहसास रहता है।

तेरा नाम लेते ही दिल धड़कता है,
जैसे कोई अपना पास आ गया हो।

जब तुम साथ हो,
तो फिर मुझे और किसी की ज़रूरत नहीं।

तुम मेरे लिए सिर्फ़ एक इंसान नहीं,
मेरी पूरी दुनिया हो।

तेरा साथ मेरे लिए सबसे बड़ा तोहफ़ा है,
जो मुझे ज़िंदगी ने दिया है।

तेरे बिना अधूरी सी लगती है ये ज़िंदगी,
तू मिले तो हर खुशी पूरी लगती है।

तू पास हो तो सब कुछ अच्छा लगता है,
तेरे बिना कुछ भी नहीं।

तलब ये कि तुम मिल जाओ,
हसरत ये कि उम्र भर के लिए।

कुछ सोचकर ही रब ने मिलवाया होगा हमें,
इत्तफ़ाक़ इतने ख़ूबसूरत नहीं होते।

ना ग़ुस्सा किया उसने,
ना मोहब्बत की बात हुई।

वो चेहरा किताबी रहा सामने,
बड़ी ख़ूबसूरत पढ़ाई हुई।

कौन सी बात है तुम में ऐसी,
इतने अच्छे क्यों लगते हो।

बस तेरा हूँ ये सोचकर बरसों,
मैंने अपना ख़याल रखा है।

हम भी कुछ प्यार के गीत गाने लगे हैं,
जब से ख़्वाबों में मेरे वो आने लगे हैं।

Love Shayari 4 Lines

किसी मोड़ पर तेरा दीदार हो जाए,
काश तुझे मुझ पर ऐतबार हो जाए।
तेरी पलकें झुकें और इकरार हो जाए,
काश तुझे भी मुझसे प्यार हो जाए।

तेरे बिना टूटकर बिखर जायेंगे,
तुम मिल गए तो गुलशन की तरह खिल जायेंगे।
तुम ना मिले तो जीते जी ही मर जायेंगे,
तुम्हें जो पा लिया तो मरकर भी जी जायेंगे।

बहुत वक़्त लगा हमें आप तक आने में,
बहुत फ़रियाद की ख़ुदा से आपको पाने में।
कभी तुम यह दिल तोड़कर मत जाना,
हमने उम्र लगा दी आप जैसा सनम पाने में।

तेरा इंतज़ार मुझे हर पल रहता है,
हर लम्हा तेरा एहसास रहता है।
तुझ बिन धड़कनें रुक सी जाती हैं,
तू मेरे दिल में मेरी धड़कन बनकर रहता है।

दिल से रोए मगर होंठों से मुस्कुरा बैठे,
यूँ ही हम किसी से वफ़ा निभा बैठे।
वह हमें एक लम्हा न दे पाए अपने प्यार का,
और हम उनके लिए ज़िंदगी लुटा बैठे।

जब ख़ामोश आँखों से बात होती है,
ऐसे ही मोहब्बत की शुरुआत होती है।
तुम्हारे ही ख़यालों में खोए रहते हैं,
पता नहीं कब दिन कब रात होती है।

भँवर से निकलकर किनारा मिला है,
जीने को फिर से एक सहारा मिला है।
बहुत कशमकश में थी ये ज़िंदगी मेरी,
उस ज़िंदगी में अब साथ तुम्हारा मिला है।

मुस्कुराते पलकों पे सनम चले आते हैं,
आप क्या जानो कहाँ से हमारे ग़म आते हैं।
आज भी उस मोड़ पर खड़े हैं,
जहाँ किसी ने कहा था कि ठहरो, हम भी आते हैं।

ख़यालों में वही, सपनों में वही,
लेकिन उनकी यादों में हम थे ही नहीं।
हम जागते रहे, दुनिया सोती रही,
एक बरसात ही थी जो हमारे साथ रोती रही।

प्यार का बदला कभी चुका न सकेंगे,
चाहकर भी आपको भुला न सकेंगे।
तुम ही हो मेरे लबों की हँसी,
तुमसे बिछड़े तो फिर मुस्कुरा न सकेंगे।

हम जुदा हुए थे फिर मिलने के लिए,
ज़िंदगी की राहों में संग चलने के लिए।
तेरे प्यार की कशिश दिल में बसी है कुछ इस कदर,
दुआ है तेरा साथ मिले ज़रा संभलने के लिए।

तुझे चाहा भी तो इज़हार न कर सके,
कट गई उम्र किसी से प्यार न कर सके।
तूने माँगा भी तो अपनी जुदाई माँगी,
और हम थे कि इंकार न कर सके।

काश तू चाँद, मैं तारा होता,
आसमान पे एक आशियाना हमारा होता।
लोग तुम्हें दूर से देखते,
पास आने का हक़ सिर्फ़ हमारा होता।

नहीं जो दिल में जगह, तो नज़र में रहने दो,
मेरी हयात को तुम अपने असर में रहने दो।
मैं अपनी सोच को तेरी गली में छोड़ आया हूँ,
मेरे वजूद को ख़्वाबों के घर में रहने दो।

तुम्हारी बातें मेरे दिल को छू जाती हैं,
तुम्हारी यादें मुझे मुस्कुरा जाती हैं।
तुम मेरे लिए सिर्फ़ एक इंसान नहीं,
तुम मेरी पूरी दुनिया हो।

उदास नहीं होना क्योंकि मैं साथ हूँ,
सामने न सही पर आस-पास हूँ।
पलकों को बंद कर जब भी दिल में देखोगे,
मैं हर पल तुम्हारे साथ हूँ।

ना कोई किसी से दूर होता है,
ना कोई किसी के क़रीब होता है।
वो ख़ुद ही चलकर आता है,
जो जिसका नसीब होता है।

मिलते तो हज़ारों लोग थे ज़िंदगी में,
पर वो सबसे अलग था।
जिसे दिल ने अपना माना,
वो क़िस्मत में नहीं था।

बैठे रहो सामने, दिल को क़रार आएगा,
जितना देखोगी तुम, उतना ही प्यार आएगा।
तेरी एक झलक दिल को छू जाएगी,
हर पल तेरा ही ख़याल आएगा।

होश वालों को ख़बर क्या, बेख़ुदी क्या चीज़ है,
इश्क़ कीजिए, फिर समझिए ज़िंदगी क्या चीज़ है।
दिल से जिसे चाहो, वही ख़ास होता है,
मोहब्बत में हर पल एक एहसास होता है।

Heart Touching Love Shayari

इश्क़, मोहब्बत, दीवानगी ये बस लफ़्ज़ थे,
जब तुम मिले तब इन लफ़्ज़ों को मायने मिले।

चाँद-तारे तोड़कर नहीं ला सकता,
लेकिन हर रात तुम्हें दुआओं में ज़रूर माँगूँगा।

अगर किसी से प्यार करो,
तो उसकी रूह से करो,
जिस्म से नहीं।

ना जी भर के देखा, ना कुछ बात की,
बड़ी आरज़ू थी मुलाक़ात की।

दिल में इस क़दर मोहब्बत है आपके लिए,
सोए तो ख़्वाब आपके, और जागे तो ख़याल आपके।

तू मेरी धड़कनों में बसा है इस तरह,
जैसे साँसों में हवा बसती है।

अपने वो नहीं होते जो तस्वीरों में साथ हों,
अपने वो होते हैं जो तकलीफ़ों में साथ खड़े हों।

किसी के साथ हँसना कोई बड़ी बात नहीं,
बड़ी बात तो तब है, जब उसके सामने जी भरकर रो सको।

तुम्हारी मुस्कान ही मेरी सबसे बड़ी खुशी है,
बाकी तो ज़िंदगी यूँ ही कट जाएगी।

मोहब्बत में कोई शर्त नहीं होती,
बस दिल से दिल की बात होती है।

तुमसे मिलकर ही समझ आया,
कि सच्चा प्यार क्या होता है।

तू पास हो तो हर रास्ता आसान लगता है,
तेरे बिना हर मंज़िल अधूरी लगती है।

मेरा पागल सा प्यार हो तुम,
मेरे इस दिल के इकलौते हक़दार हो तुम।

अगर मोहब्बत मुकम्मल हो जाए, तो दुआ बन जाती है,
और अधूरी रह जाए, तो पूरी उम्र याद रहती है।

काश तुम पूछो मुझे क्या चाहिए,
मैं पकड़ूँ हाथ आपका और कहूँ,
तेरा साथ चाहिए।

मुझे तो सिर्फ़ तू चाहिए,
ना तेरे जैसी, ना तुझसे बेहतर।

तू मेरी आदत बन चुका है,
और आदतें छोड़ी नहीं जातीं।

तुम मेरे लिए सिर्फ़ एक इंसान नहीं,
मेरी पूरी दुनिया हो।

तू मेरे साथ है तो मुझे किसी और की ज़रूरत नहीं,
क्योंकि तू ही मेरी दुनिया है।

निष्कर्ष (Conclusion):

मोहब्बत को लफ़्ज़ों में ढालना आसान नहीं होता, लेकिन सही शायरी आपके दिल की बात को सीधे सामने वाले के दिल तक पहुँचा देती है। आज के डिजिटल दौर में Love Shayari in Hindi सिर्फ पंक्तियाँ नहीं, बल्कि अपनों से जुड़ने और अपने अहसासों को ख़ास बनाने का एक ज़रिया बन चुकी है। चाहे दिल में छुपा पहला प्यार हो, रोज़ की छोटी-मोटी नोक-झोंक हो या फिर किसी के लिए बेइंतहा चाहत—यहाँ मौजूद शायरी हर उस मोड़ के लिए है जहाँ शब्द कम पड़ जाते हैं।

अगर इनमें से किसी भी शेर ने आपके दिल को छुआ हो, तो झिझकिए मत! इन शाइयों को अपने WhatsApp Status, Instagram Reels/Stories या मैसेज के ज़रिए अपने पार्टनर के साथ ज़रूर शेयर करें। प्यार जताया जाए तो रिश्ता और भी गहरा होता है। आपको कौन सी शायरी सबसे ज़्यादा पसंद आई, हमें Comment करके ज़रूर बताएं!

💖 Similar Love Shayari You May Like 💖

Explore more romantic, heart-touching, and beautiful shayari collections specially made for true-love readers. ✨

Leave a Comment